Date:

धूल-मुक्त सड़कों के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम; PWD, CSIR-CRRI और SPA के बीच ऐतिहासिक समझौता

नई दिल्ली, 8 जून: दिल्ली को धूल-मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD), सीएसआईआर-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-CRRI) और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल नई तकनीक, बेहतर सड़क प्रबंधन और हरित विकास के माध्यम से राजधानी की सड़कों को धूल-मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छ सड़कों और विकसित एवं हरित दिल्ली के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी। इसके तहत आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर सड़क धूल को कम करने, सड़कों के रखरखाव को बेहतर बनाने और प्रमुख मार्गों पर हरित आवरण बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आधुनिक बुनियादी ढांचा प्रबंधन के माध्यम से वायु प्रदूषण कम करने और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह और मनजिंदर सिंह सिरसा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

दिल्ली सरकार का मानना है कि यह साझेदारी राजधानी में स्वच्छ और टिकाऊ शहरी विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को भी मजबूती देगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO नियुक्त

अयोध्या, 2 सितंबर: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। ट्रस्ट के बयान के अनुसार, पिछले...

सौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, 1 सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने...

जमरूदपुर के विरासत स्थलों से MCD ने हटाया अतिक्रमण, 10 से अधिक ट्रक मलबा निकाला

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिणी क्षेत्र के जमरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया और 10...