Date:

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप; एनसीएस ने बताया- इससे पहले भी आए थे कई झटके

नई दिल्ली, 28 जून: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के बरखान जिले में शुक्रवार सुबह 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। भारत सरकार के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा है कि यह क्षेत्र पिछले दो दिनों से लगातार मध्यम तीव्रता की भूकंपीय गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है।

एनसीएस के अनुसार, भूकंप 27 जून को सुबह 8:36:23 बजे (भारतीय समयानुसार) आया। इसका केंद्र 30.271° उत्तरी अक्षांश और 69.733° पूर्वी देशांतर पर 40 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

भूकंप का केंद्र बीकानेर से लगभग 428 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम, बठिंडा से 500 किलोमीटर पश्चिम, अमृतसर से 512 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, इस्लामाबाद से 491 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम तथा काबुल से 478 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था।

रिपोर्ट के अनुसार, इस भूकंप से एक दिन पहले 26 जून को शाम 5:18:49 बजे इसी क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके अलावा, उससे पहले 4.0 से अधिक तीव्रता के दो झटके भी दर्ज किए गए थे। एनसीएस के अनुसार, यह क्रमिक भूकंपीय गतिविधियां अंततः 5.5 तीव्रता के मुख्य भूकंप में परिणत हुईं।

प्रमुख फॉल्ट लाइनों से जुड़ी है भूकंपीय गतिविधि

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप हर्नाई फॉल्ट, कराहाई फॉल्ट और सुलेमान पर्वतमाला के साल्ट रेंज थ्रस्ट से जुड़ी टेक्टोनिक गतिविधियों के कारण आया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह क्षेत्र उस टेक्टोनिक सीमा पर स्थित है, जहां भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट के नीचे धंस रही है, जिसके कारण यहां लगातार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।

पिछले दस वर्षों के आंकड़ों से भी स्पष्ट है कि इस क्षेत्र और इसके आसपास 5.0 या उससे अधिक तीव्रता के कई भूकंप दर्ज किए गए हैं।

एनसीएस के प्रारंभिक विश्लेषण के अनुसार, यह भूकंप मुख्य रूप से थ्रस्ट फॉल्टिंग के कारण आया, जो दर्शाता है कि क्षेत्र में संपीड़न (Compressional Stress) के कारण टेक्टोनिक ऊर्जा मुक्त हो रही है।

भूकंप के केंद्र के आसपास मॉडिफाइड मर्केली इंटेंसिटी (एमएमआई) पैमाने पर अधिकतम तीव्रता VII दर्ज की गई।

भारत के कई शहरों में दर्ज हुई भू-कंपन

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के बाद भारत के विभिन्न भूकंपीय निगरानी केंद्रों पर पीक ग्राउंड एक्सेलरेशन (PGA) दर्ज की गई।

प्रमुख रिकॉर्ड इस प्रकार हैं:

  • बीकानेर: 0.002g
  • चंडीगढ़: 0.0018g
  • झज्जर: 0.00063g
  • जम्मू: 0.00011g
  • अजमेर: 0.00011g
  • जैसलमेर: 0.000073g

यह प्रारंभिक रिपोर्ट भारत सरकार के भू-विज्ञान मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) द्वारा जारी की गई है। केंद्र ने कहा है कि अधिक भूकंपीय आंकड़े उपलब्ध होने के बाद विस्तृत वैज्ञानिक विश्लेषण जारी किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय चोरी के मोबाइल तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़; 10 गिरफ्तार, ₹1 करोड़ के 325 मोबाइल बरामद

नई दिल्ली, 27 जून: दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने चोरी और स्नैचिंग किए गए मोबाइल फोन की अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले एक बड़े...

एमसीडी चुनाव की तैयारियों में जुटी दिल्ली कांग्रेस; देवेंद्र यादव ने हर वार्ड से तीन संभावित उम्मीदवारों के नाम मांगे

नई दिल्ली, 27 जून: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आगामी नगर निगम (एमसीडी) चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए प्रत्येक वार्ड से 15 दिनों के...

दवा खरीद में कथित अनियमितताओं पर दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई; पांच फार्मासिस्ट और दो अधिकारी निलंबित, सीएम रेखा गुप्ता ने दोहराई ‘जीरो टॉलरेंस’...

नई दिल्ली, 27 जून: दवाओं की खरीद, भंडारण और प्रबंधन में कथित गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (सीपीए) के पांच फार्मासिस्ट और दो...

एमसीडी ने शाहदरा में दो अवैध कोचिंग संस्थानों को किया सील; नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

नई दिल्ली, 27 जून: नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) ने शनिवार को अपनी चल रही प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) कार्रवाई के तहत शाहदरा उत्तर जोन में दो अवैध कोचिंग संस्थानों को सील कर...