Date:

दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘PWD सेवा ऐप’; सड़क, गड्ढे और जलभराव की शिकायत अब सीधे करें दर्ज

नई दिल्ली, 5 जुलाई: दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने नागरिकों की सुविधा के लिए ‘PWD सेवा ऐप’ लॉन्च किया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अब सड़कों और पीडब्ल्यूडी से जुड़ी विभिन्न अवसंरचना संबंधी शिकायतें सीधे विभाग तक पहुंचाई जा सकेंगी।

इस ऐप के जरिए नागरिक सड़क की खराब स्थिति, गड्ढों, जलभराव, नालों, फ्लाईओवर, फुटओवर ब्रिज (FOB) तथा पीडब्ल्यूडी के अधीन आने वाले अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, यह डिजिटल पहल नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और जवाबदेह निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे शिकायतों की निगरानी और उनके समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनने की उम्मीद है।

विभाग ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे PWD सेवा ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करें और सड़क एवं सार्वजनिक अवसंरचना से जुड़ी समस्याओं की जानकारी सीधे विभाग तक पहुंचाकर बेहतर दिल्ली के निर्माण में सहभागी बनें।

यह पहल डिजिटल इंडिया के विज़न के अनुरूप तकनीक आधारित सुशासन और बेहतर सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में दिल्ली सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

दिल्ली पुलिस ने ₹1.5 करोड़ के 604 चोरी हुए वीवो मोबाइल बरामद किए; डिलीवरी ट्रक चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 5 जुलाई: दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला पुलिस ने डिलीवरी ट्रक से मोबाइल फोन चोरी के एक बड़े मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार...

दिल्ली के जहांगीरपुरी में युवती के नग्न अवस्था में सड़क पर दौड़ने का वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली, 5 जुलाई: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में देर रात एक युवती के नग्न अवस्था में सड़क पर दौड़ने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के...

E20 एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित; केंद्र सरकार ने मिथकों का किया खंडन

नई दिल्ली, 5 जुलाई: केंद्र सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम और मिथकों का खंडन करते हुए कहा...

थप्पड़ का बदला… मौत! दिल्ली पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई तौहीद हत्याकांड की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 5 जुलाई: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में 20 वर्षीय तौहीद की चाकू मारकर हत्या के मामले को दिल्ली पुलिस ने महज 18 घंटे में सुलझाते हुए...