वायरल जलभराव वीडियो के बाद एमसीडी का स्पष्टीकरण; स्वरूप नगर की सड़क DSIIDC के अधीन, मरम्मत कार्य शुरू

दिनांक:

नई दिल्ली, 9 जुलाई: स्वरूप नगर में जलभराव के बीच स्कूली बच्चों के पानी से भरी सड़क पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निगम दिल्ली (MCD) ने मामले पर स्पष्टीकरण जारी किया है। एमसीडी ने कहा है कि संबंधित सड़क एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में नहीं, बल्कि दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DSIIDC) के अधीन आती है। हालांकि, आम जनता की सुविधा को देखते हुए सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने DelhiNewsLive.com को जानकारी देते हुए बताया कि जिस सड़क पर जलभराव की घटना सामने आई, वह अनधिकृत कॉलोनी (Unauthorized Area) में स्थित है और उसका प्रशासनिक नियंत्रण DSIIDC के पास है।

उन्होंने बताया कि सड़क एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में नहीं होने के बावजूद सिविल लाइंस ज़ोन (CLZ) के मेंटेनेंस विंग ने DSIIDC के साथ मिलकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है ताकि स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और राहगीरों की आवाजाही जल्द से जल्द सुचारु हो सके।

वायरल जलभराव वीडियो के बाद एमसीडी का स्पष्टीकरण; स्वरूप नगर की सड़क DSIIDC के अधीन, मरम्मत कार्य शुरू
वायरल जलभराव वीडियो के बाद एमसीडी का स्पष्टीकरण; स्वरूप नगर की सड़क DSIIDC के अधीन, मरम्मत कार्य शुरू

एमसीडी आयुक्त ने कहा, “संबंधित सड़क अनधिकृत क्षेत्र में स्थित है और DSIIDC के नियंत्रण में है। इसके बावजूद ज़ोन के मेंटेनेंस विंग ने DSIIDC के साथ मिलकर आम जनता की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।”

यह स्पष्टीकरण उस वायरल वीडियो के बाद सामने आया है जिसमें स्वरूप नगर स्थित ग्रीन वैली कॉन्वेंट स्कूल के पास स्कूली बच्चों को जलभराव से भरी सड़क पार करते हुए देखा गया था। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र की सड़क और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा हुई थी।

एमसीडी ने कहा है कि संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित मार्ग को जल्द सामान्य बनाने के लिए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।

मामले में DSIIDC अथवा अन्य संबंधित एजेंसियों की ओर से यदि कोई अतिरिक्त जानकारी या आधिकारिक बयान जारी किया जाता है तो इस समाचार को अपडेट किया जाएगा।

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में काउंसलिंग के लिए बुलाए गए व्यक्ति का पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 9 घायल

नई दिल्ली: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में काउंसलिंग...

अदालती फैसले के बाद पुष्प विहार के पार्षद बने नरेश, निगम की विशेष बैठक में दिलाई गई शपथ

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के वार्ड 166 (पुष्प...

रन्हौला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान नीरज बवाना गैंग के एक्टिव सदस्य को पिस्टल के साथ पकड़ा

नई दिल्ली: बाहरी जिले के रन्हौला थाना पुलिस ने...