दिल्ली: मतदाता सूची में अपना नाम जांचने, नाम जुड़वाने या विवरण ठीक कराने के इच्छुक लोग रविवार, 25 अक्टूबर को राजधानी के मतदान केंद्रों पर लगने वाले SIR के अंतिम दौर के विशेष शिविरों में जा सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के 22 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार, दावे और आपत्तियां जमा करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है। अंतिम मतदाता सूची 4 दिसंबर, 2026 को प्रकाशित की जानी है।
SIR 2026 daily bulletin Claims & Objections status on 22/10/2026. #SIR2026 #SIRDELHI
— CEO, Delhi Office (@CeodelhiOffice) October 22, 2026
30 अक्टूबर से पहले अपना नाम जांचें
प्रारूप मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित हुई थी और CEO दिल्ली की वेबसाइट तथा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध है। लोगों से सूची में अपना नाम जांचने को कहा गया है।
जिन पात्र आवेदकों का नाम सूची में नहीं है, वे निर्धारित घोषणा और सहायक दस्तावेजों के साथ फॉर्म 6 जमा कर सकते हैं। एक अक्टूबर, 2026 को या उससे पहले 18 वर्ष के हो चुके नए आवेदक भी नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पता बदलने या मौजूदा प्रविष्टि में संशोधन के लिए फॉर्म 8 का इस्तेमाल किया जाता है।
30 नवंबर तक दावों का निपटारा
दावे और आपत्तियों की वर्तमान अवधि 31 अगस्त से 30 अक्टूबर तक है। तीस अक्टूबर तक प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 30 नवंबर तक किया जाना है। इसके बाद चार दिसंबर को अंतिम सूची का प्रकाशन निर्धारित है।
पच्चीस अक्टूबर के शिविर इस अभ्यास के दौरान नामांकन और मतदाता विवरण की जांच के लिए विशेष शिविरों का अंतिम अवसर देंगे।

