नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कथित ₹7.36 करोड़ के साइबर ठगी नेटवर्क के सिलसिले में बैंक मैनेजर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सीएसबी बैंक की दो शाखाओं से जुड़े 37 म्यूल खाते सामने आए हैं।
पुलिस के अनुसार, सरस्वती विहार और त्रिनगर शाखाओं से जुड़े इन खातों का संबंध देशभर की 99 साइबर अपराध शिकायतों से मिला है। कार्रवाई उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की टीम ने की।

पहचान दस्तावेज, मोबाइल, नकदी और सोना बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 63 आधार कार्ड, 60 पैन कार्ड, 11 सिम कार्ड, सात मोबाइल फोन, सात चेकबुक, सात डेबिट कार्ड और एक लैपटॉप बरामद हुआ है।
इसके अलावा ₹60,000 नकद और करीब 150 ग्राम सोना भी बरामद किया गया है।

