नई दिल्ली: दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में बंद मकान में चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों में से एक उसी मकान के अंदर सोता मिला था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, कालिंदी कुंज थाने की टीम ने बंद मकान में हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सिलेंडर, पानी की मोटर और मोबाइल बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से या उनकी निशानदेही पर पांच किलो का एलपीजी सिलेंडर, पानी की मोटर, बिजली की तारें और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
जांच के दौरान एक अन्य मोबाइल चोरी के मामले का भी खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं।
पुलिस के बयान में आरोपियों के नाम तथा चोरी और गिरफ्तारी की तारीख नहीं बताई गई है।

