नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पड़ोसी की हत्या के आरोपी 62 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह 26 साल से अधिक समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। क्राइम ब्रांच ने रविवार को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, खजूरी खास थाने में दर्ज इस मामले में आरोपी को 2001 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

आरोप है कि उसने अपने 24 वर्षीय पड़ोसी की हथौड़े से वार कर हत्या की और घटना को सड़क दुर्घटना का रूप दिया।
गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुनील कालखंडे ने किया। टीम एसीपी सतेंद्र मोहन के नेतृत्व और डीसीपी आदित्य गौतम की निगरानी में काम कर रही थी।

