दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को सोनिया विहार स्थित छठ घाट पर डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान यमुना के तट पर श्रद्धालु भजन-कीर्तन और भव्य रोशनी के बीच छठ महापर्व मना रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष दिल्ली में 1,400 से अधिक घाटों पर छठ पर्व मनाया जा रहा है, जिसे उन्होंने राजधानी में इस पर्व के लिए अब तक का सबसे बड़ा आयोजन बताया।

