नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के थाना बदरपुर ने ऑटो-रिक्शा में सफर कर रहे एक यात्री से मोबाइल फोन, नकदी और अन्य कीमती सामान लूटे जाने के मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने लूटा गया विवो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो-रिक्शा बरामद कर लिया है।
स्क्रीनशॉट: X पर डीसीपी साउथ ईस्ट दिल्ली
X पर दिखाए गए पोस्ट का समय और तारीख
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस के अनुसार आरोपी के बाकी दो साथियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।



