पुणे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुणे में भारत इतिहास संशोधक मंडल द्वारा विकसित मराठा इतिहास डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट और ऑनलाइन एक्सेस पोर्टल का लोकार्पण किया। इस प्रोजेक्ट के तहत मराठा कालखंड के 10 लाख से अधिक पृष्ठों को डिजिटाइज कर शोधार्थियों और इतिहासकारों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्क्रीनशॉट: X पर अमित शाह
शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा कि अब पूरी दुनिया हमारे गौरवशाली इतिहास की इस अमूल्य दस्तावेजी धरोहर तक एक क्लिक पर पहुंच सकेगी।
उन्होंने मंडल द्वारा 110 वर्षों से संजोई गई दुर्लभ धरोहर वस्तुओं की प्रदर्शनी भी देखी।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ‘मॉन्यूमेंट मित्र’ योजना के तहत शनिवार वाड़ा की सुविधाओं को उन्नत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए।


