अदालती फैसले के बाद पुष्प विहार के पार्षद बने नरेश, निगम की विशेष बैठक में दिलाई गई शपथ

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के वार्ड 166 (पुष्प विहार) से निर्वाचित घोषित किए गए नरेश को निगम सदन की विशेष बैठक में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बैठक में महापौर प्रवेश वाही, पार्षद और निगम आयुक्त संजीव खिरवार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (दक्षिण जिला) ने 18 नवंबर, 2026 को चुनाव याचिका संख्या 2/2022 (नरेश बनाम राज्य चुनाव आयोग व अन्य) पर फैसला सुनाया था। इसके अनुपालन में राज्य चुनाव आयुक्त ने 20 नवंबर को अधिसूचना (संख्या F.4(47)/SEC/Law/2022/2091) जारी कर पूर्व पार्षद अरुण नावरिया की जगह नरेश को वार्ड 166 से निर्वाचित घोषित किया।

महापौर के आदेश पर विशेष बैठक में नवनिर्वाचित पार्षद को शपथ दिलाई गई और वाही ने उन्हें बधाई दी।

वाही ने कहा कि भाजपा के पार्षद के विजेता घोषित होने के बाद पुष्प विहार वार्ड के रुके हुए विकास को गति मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने गलत तरीके से जानकारी छुपाकर वार्ड 166 का चुनाव जीता था, लेकिन करीब चार साल में उसके पार्षद ने वार्ड में कोई काम नहीं किया। महापौर ने कहा कि नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद पूरी निष्ठा और मेहनत से काम कर वार्ड के विकास को नई दिशा देंगे।

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

रन्हौला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान नीरज बवाना गैंग के एक्टिव सदस्य को पिस्टल के साथ पकड़ा

नई दिल्ली: बाहरी जिले के रन्हौला थाना पुलिस ने...

11.10 करोड़ रुपये की जमीन सौदे में ठगी: क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र से भगोड़ा आरोपी पकड़ा

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के एंटी-रॉबरी एंड...