नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने अवैध हथियारों की सप्लाई और खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से दो अत्याधुनिक विदेशी पिस्तौल और एक रिवॉल्वर बरामद हुई है।
आरोप है कि दोनों में से एक अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल था, जबकि दूसरे ने अपने भाई की शादी में हर्ष फायरिंग के इरादे से पिस्तौल खरीदी थी। उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी।
मुख्य हथियार सप्लायर की भी पहचान कर ली गई है और टीम अंतरराज्यीय बताए जा रहे इस नेटवर्क की आगे की कड़ियां जोड़ने में लगी है।
डीसीपी कुशल पाल सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की अगुवाई वाली स्पेशल स्टाफ टीम ने यह कार्रवाई की। दोनों पर लगे आरोपों की अदालत में जांच होना बाकी है।

