Date:

Delhi VHP | विहिप ने किया हुमायूं के मकबरे का निरीक्षण, जानिए क्यों?

नई दिल्ली: दिल्ली प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के ऐतिहासिक संदर्भों को जानने के उद्देश्य से हुमायूं के मकबरे का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद गुप्ता ने कहा, “”हम दिल्ली प्रांत के ऐतिहासिक संदर्भ में अध्ययन कर रहे हैं। विभिन्न कालखंडों के शासकों को आवंटित भूमि और उनके योगदान का विश्लेषण करना हमारा उद्देश्य है।”

उन्होंने यह भी प्रश्न उठाया कि “क्या केवल यही नायक-नायिकाएं दिल्ली के इतिहास से जुड़े हुए हैं? आनंदपाल तोमर, जिनका शासन 300 वर्षों तक रहा, उनके लिए कोई स्मारक क्यों संरक्षित नहीं किया गया?”

VHP Inspects Humayun's Tomb, Eyes on Safdarjung's Next

विहिप प्रान्त मंत्री श्री सुरेंद्र गुप्ता जी ने स्पष्ट किया कि इस निरीक्षण का कोई विवादित अर्थ न निकाला जाए। यह एक ऐतिहासिक अध्ययन है, और इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी।

मकबरों के नाम बदलने की अटकलों पर श्री गुप्ता जी ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा: “मकबरों के नाम बदले नहीं जा सकते, लेकिन मार्गों के नाम हिंदू नायकों के नाम पर रखे जाने चाहिए।”

प्रान्त मंत्री ने विपक्ष द्वारा इस मामले को राजनीतिक रंग देने के प्रयासों को खारिज किया और कहा कि यह अध्ययन ऐतिहासिक तथ्यों को उजागर करने के लिए किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही सफदरजंग मकबरे का निरीक्षण किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

दक्षिण दिल्ली के मोलड़बंद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 13 जुलाई: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मोलड़बंद इलाके में शनिवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों...

‘मिशन कायाकल्प’ के तहत दिल्ली के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प; बाल सुरक्षा, स्मार्ट टॉयलेट और STEM लैब पर सरकार का फोकस

नई दिल्ली, 12 जुलाई: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार का 'मिशन कायाकल्प' राजधानी में स्कूल शिक्षा के नए युग की नींव रख रहा है।...

मजलिस पार्क में मकान में लगी आग के दौरान दिल्ली पुलिस ने चार लोगों की बचाई जान, बड़ा हादसा टला

नई दिल्ली, 12 जुलाई: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मजलिस पार्क स्थित एक मकान में लगी आग के दौरान दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चार लोगों की जान बच गई और...

रामजन्मभूमि मंदिर दानपेटी गिनती में कथित अनियमितताओं पर RSS ने जताई चिंता; श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए उठाए सख्त कदमों की अपेक्षा

बेलगावी, 12 जुलाई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दानपेटियों में प्राप्त चढ़ावे की गिनती में कथित अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है...