Delhi CM Rekha Gupta| “मेरे जन्मदिन पर एक पेड़ माँ के नाम लगाएं”: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने की भावुक अपील

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक अनूठी अपील करते हुए नागरिकों से कहा है कि वे इस दिन अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाएं, और यही उनके लिए सबसे बड़ी शुभकामना होगी।

रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा:

“इस बार जन्मदिन पर मैं अपने गाँव जा रही हूँ।
आप सबसे आग्रह है कि इस दिन एक पेड़ माँ के नाम ज़रूर लगाएँ।
आपका लगाया हुआ पेड़ ही मेरी जन्मदिन की सबसे बड़ी शुभकामना होगी।”

उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने की जन-चेतना का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से पेड़ लगाते समय सेल्फी लेकर उन्हें @gupta_rekha पर टैग करने का भी आग्रह किया और वादा किया कि वे उन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर साझा करेंगी।

“आइए, मिलकर दिल्ली को हरा-भरा बनाएं,” उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा।

यह अपील न सिर्फ एक व्यक्तिगत संदेश है बल्कि दिल्ली को हरित और स्वच्छ बनाने की दिशा में सार्वजनिक भागीदारी को प्रेरित करने का प्रयास भी है। सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे, और यह पहल उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

उत्तर दिल्ली में अतिरिक्त डीसीपी पुखराज कमल गुप्ता के नेतृत्व में गश्त, लोगों से संवाद पर जोर

नई दिल्ली: उत्तर जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-I पुखराज...

दिल्ली में 24 अक्टूबर को छह घंटे पानी की आपूर्ति बाधित; लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी समेत कई इलाके प्रभावित

नई दिल्ली: जल विहार में मरम्मत और पाइपलाइन जोड़ने...

दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन: 25 अक्टूबर को सुबह 6:30 तक एक ट्रैक पर चलेंगी ट्रेनें

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर यमुना...

₹7.36 करोड़ की साइबर ठगी: बैंक मैनेजर समेत छह गिरफ्तार, 37 म्यूल खातों का खुलासा

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कथित ₹7.36 करोड़ के...