Delhi Dwarka Mor Firing: दिल्ली के द्वारका मोड़ पर फायरिंग, दो को मारी गोली; एक की मौत, एक घायल

Date:

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने दो व्यक्तियों — मोहान और मूसा — पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस हमले में मोहान नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मूसा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही द्वारका दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है।

Also Read: One Dead, Another Injured in Dwarka Mor Firing Incident; Unidentified Assailants Open Fire in Delhi

प्राथमिक जांच में व्यक्तिगत दुश्मनी या गैंगवार की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सभी संभावनाओं पर पुलिस जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी है, तो तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन पर सूचित करें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

AAP विधायक कुलदीप कुमार को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली: कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने दावा किया है कि उन्हें एक बार फिर अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है।...

सीएम रेखा गुप्ता ने नए मेयर-डिप्टी मेयर को दी बधाई, बेहतर समन्वय से विकास पर जोर

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर प्रवेश वाहि और उप-महापौर डॉ. मोनिका पंत से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें इस जीत के...

यमुना बाजार के पुनर्विकास पर LG संधू की बैठक; हेरिटेज, पर्यटन और बाढ़ सुरक्षा पर जोर

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने यमुना बाजार और उसके घाटों के पुनरुद्धार एवं संरक्षण को लेकर दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा...

“न कोई सिफारिश, न पक्षपात”: दिल्ली में GST पोस्टिंग के लिए लॉटरी सिस्टम लागू

नई दिल्ली: पारदर्शी शासन को बढ़ावा देने की दिशा में दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए GST विभाग में पोस्टिंग के लिए लॉटरी आधारित प्रणाली लागू की है। इससे...