Delhi Ramlila and Durga Puja: दिल्ली में रामलीला और दुर्गा पूजा के लिए विशेष समितियाँ गठित, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

दिनांक:

नई दिल्ली: आगामी रामलीला और दुर्गा पूजा पर्व को श्रद्धा, सुरक्षा और उत्सवधर्मिता के साथ मनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विशेष समितियों का गठन किया है। इन समितियों की अध्यक्षता दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री करेंगे, जबकि सदस्यों में विधायक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे।

रामलीला समिति की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह करेंगे। इस समिति में विधायक अशोक गोयल, अनिल कुमार शर्मा, श्याम शर्मा, संजय गोयल और संदीप सहरावत सदस्य होंगे। डिविजनल कमिश्नर नीरज सेमवाल को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

Delhi CM Rekha Gupta Forms Special Committees for Ramleela and Durga Puja Celebrations; Cabinet Ministers to Chair Panels

वहीं, दुर्गा पूजा समिति की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा करेंगे। इस समिति में विधायक नीरज बसोया, रविंद्र नेगी, चंदन चौधरी और करनैल सिंह शामिल होंगे। यहां भी डिविजनल कमिश्नर नीरज सेमवाल सदस्य सचिव रहेंगे।

Also Read: Delhi CM Rekha Gupta Forms Special Committees for Ramleela and Durga Puja Celebrations; Cabinet Ministers to Chair Panels

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर श्रद्धालु को भक्ति, सुरक्षा और आनंद का अनुभव मिले। इन समितियों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दिल्ली के सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन श्रद्धापूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हों।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

गोयला डेयरी बायोगैस संयंत्र में 67 पैसे किलो खरीदा जाएगा गोबर, रोज 200 टन प्रसंस्करण की क्षमता

नई दिल्ली: गोयला डेयरी की नई बायोगैस परियोजना के...

OTT पर सुरक्षा उपायों और नशे के खिलाफ देशव्यापी प्रयास की जरूरत: विजयादशमी पर मोहन भागवत

Read this story in Englishनागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के...