Date:

दिल्ली–देहरादून कॉरिडोर से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, पर्यटन और आस्था यात्रा: रेखा गुप्ता

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से कनेक्टिविटी, पर्यटन और धार्मिक यात्रा को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और यह राजधानी के लिए एक महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजना साबित होगी।

X पर अपने संदेश में उन्होंने बताया कि वह इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुईं और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर दिल्ली को यह सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का 6 से 7 घंटे का सफर अब घटकर लगभग 2 से 2.5 घंटे रह जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि एशिया के सबसे लंबे वन्यजीव कॉरिडोर को शामिल करने वाली यह परियोजना पर्यटन और व्यापार को नई गति देगी।

उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे आधुनिक दिल्ली को उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ, हरिद्वार और चारधाम यात्रा से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण सेतु बनेगा, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा और आसान होगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को लगातार विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर मिल रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER-II) जैसी परियोजनाओं से दिल्ली-एनसीआर में यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली में लगभग ₹1.25 लाख करोड़ की लागत से सड़क अवसंरचना परियोजनाओं पर कार्य जारी है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसदों, मंत्रियों और विधायकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

सौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, 1 सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने...

जमरूदपुर के विरासत स्थलों से MCD ने हटाया अतिक्रमण, 10 से अधिक ट्रक मलबा निकाला

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिणी क्षेत्र के जमरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया और 10...

सीबीआईसी ने जाली डीआईएन और विभागीय लोगो वाले फर्जी जीएसटी समन से किया आगाह

नई दिल्ली: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने करदाताओं को ऐसे फर्जी जीएसटी समन से सावधान किया है, जिनमें सरकारी लोगो की नकल और जाली दस्तावेज पहचान संख्या...