दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया आसान की, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान

दिनांक:

नई दिल्ली, 21 मई: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने की घोषणा करते हुए कहा है कि अब राशन कार्ड बनवाने के लिए केवल चार जरूरी दस्तावेज देने होंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बना रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

सीएम के अनुसार राशन कार्ड आवेदन के लिए फिलहाल निम्नलिखित चार दस्तावेज जरूरी होंगे:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
  • परिवार के सदस्यों का विवरण

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बहुत जल्द जिन परिवारों की वार्षिक आय ₹2.5 लाख तक है, वे भी राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने पात्र लोगों से दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की।

आवेदन के लिए पोर्टल: edistrict.delhigovt.nic.in

दिल्ली सरकार के इस फैसले से राजधानी के बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो अब तक आय मानदंडों के कारण राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में काउंसलिंग के लिए बुलाए गए व्यक्ति का पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 9 घायल

नई दिल्ली: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में काउंसलिंग...

अदालती फैसले के बाद पुष्प विहार के पार्षद बने नरेश, निगम की विशेष बैठक में दिलाई गई शपथ

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के वार्ड 166 (पुष्प...

रन्हौला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान नीरज बवाना गैंग के एक्टिव सदस्य को पिस्टल के साथ पकड़ा

नई दिल्ली: बाहरी जिले के रन्हौला थाना पुलिस ने...