दिल्ली सचिवालय से Uber Airport Share सेवा को सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

दिनांक:

नई दिल्ली, 22 मई: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय से Uber Airport Share सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में कार पूलिंग को बढ़ावा देना और ईंधन की बचत को प्रोत्साहित करना है।

यह सेवा आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 से संचालित होगी और साझा परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ ट्रैफिक और ईंधन खपत कम करने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह पहल वैश्विक ईंधन परिस्थितियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी के आह्वान को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान को इस तरह की जनहितकारी परिवहन सेवाओं से नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इस अभियान में सहयोग के लिए Uber टीम की सराहना करते हुए कहा कि साझा परिवहन और टिकाऊ मोबिलिटी समाधान समय की आवश्यकता हैं।

इस अवसर पर दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।

दिल्ली सरकार के अनुसार, इस पहल से अधिक लोग साझा यात्रा प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

Form 7 पर चुनाव आयोग की सीमा: दावे-आपत्तियों की अवधि में 10, नियमित अपडेट में महीने के 5 आवेदन

चुनाव आयोग ने व्यक्तिगत मतदाता के Form 7 आवेदनों की ऑनलाइन और ऑफलाइन सीमा तय की; हस्ताक्षर जांच, सुनवाई और झूठी आपत्तियों पर कार्रवाई के निर्देश।

कैंसर दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर सीमा मंजूर, सालाना ₹2,500 करोड़ बचत का अनुमान

कैंसर दवाओं के मार्जिन को MRP के 30% तक सीमित करने की मंजूरी। सालाना ₹2,500 करोड़ बचत का अनुमान; सूची तय होने के बाद NPPA अधिसूचना देगा।

दिल्ली मेट्रो: 45 स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद, नई दिल्ली में इंटरचेंज भी नहीं

DMRC की संशोधित एडवाइजरी में 45 स्टेशनों पर प्रवेश-निकास 10 अक्टूबर शाम 6 बजे तक बंद। नई दिल्ली में इंटरचेंज भी नहीं; अन्य संबंधित स्टेशनों पर सुविधा जारी।

‘वोट चोरी’ के आरोप लेकर राष्ट्रपति से मिले इंडिया गठबंधन के नेता; राहुल ने CJI को ज्ञापन देने की बात कही

इंडिया गठबंधन ने राष्ट्रपति मुर्मू को कथित वोट चोरी पर ज्ञापन दिया। राहुल गांधी ने सोमवार को CJI को ज्ञापन देने की योजना बताई।