हौज खास के कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में एमसीडी का अतिक्रमण विरोधी अभियान, अवैध ढांचे हटाए गए

दिनांक:

नई दिल्ली, 27 मई: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के दक्षिणी जोन ने मंगलवार को हौज खास वार्ड के अंतर्गत कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों और फुटपाथों पर बने अवैध ढांचे तथा अस्थायी प्लेटफॉर्म हटाए गए।

यह संयुक्त कार्रवाई एमसीडी की टीमों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और स्थानीय पुलिस के सहयोग से की।

अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों और फुटपाथों पर बने अस्थायी ढांचों को हटाया गया। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों और पार्कों की दीवारों के आसपास किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान भी जब्त किया गया।

दक्षिणी जोन के उपायुक्त राकेश कुमार ने कहा कि यह पहल सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा तथा कल्याण सुनिश्चित करने के लिए एमसीडी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अभियान के तहत सड़क किनारे और फुटपाथों पर लगे कई अवैध ठेले, रेहड़ी और दुकानों के अवैध विस्तार को भी हटाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और सार्वजनिक स्थानों को अवैध ढांचों से मुक्त रखने के लिए यह संयुक्त कार्रवाई आवश्यक थी।

दिल्ली नगर निगम ने कहा कि भविष्य में भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि सार्वजनिक स्थान आम नागरिकों के लिए बाधा मुक्त बने रहें।

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

विश्वास नगर में ई-रिक्शा चार्जिंग बोर्ड में आग, चार लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली: शाहदरा के विश्वास नगर की एक इमारत...

दिल्ली में पानी की सप्लाई पर अलर्ट: टंकी की सफाई से 30 नवंबर और 1 दिसंबर को इन फ्लैटों में असर

नई दिल्ली: भूमिगत जलाशयों (यूजीआर) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों...

दिल्ली से बिहार बस से: 18 अंतरराज्यीय रूट, इन 13 जगहों के लिए सीधी बस सेवा की योजना

नई दिल्ली: दो राज्य सरकारों के बीच परिवहन समझौता...