
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम्स अधिकारियों ने दुबई से आए एक भारतीय यात्री के सामान में फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपा 3.20 किलो सोना बरामद किया। दिल्ली कस्टम्स के अनुसार, 19 अक्टूबर को हुई इस बरामदगी में सोने की अनुमानित कीमत ₹4.03 करोड़ है।
यात्री दुबई से उड़ान EK-512 में आया था। अधिकारियों ने मौके पर प्रोफाइलिंग के आधार पर उसे रोका। दिल्ली कस्टम्स ने बताया कि सामान की विस्तृत तलाशी में फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ के रूप में छिपाया गया सोना मिला।
🪙 Gold Rods Concealed in a Floor Spring Recovered at IGI Airport
On 19.10.2026, based on spot profiling, Customs officers at IGI Airport intercepted an Indian passenger arriving from Dubai (Flight EK-512).
A detailed search of his baggage found 3.20 kg of gold in rod form,… pic.twitter.com/hXNCE1LZdb
— Delhi Customs (Airport & General) (@AirportGenCus) October 19, 2026
कस्टम्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज
दिल्ली कस्टम्स के अनुसार, प्रोफाइलिंग और सामान की गहन जांच से छिपाकर लाए गए सोने का पता चला। कस्टम्स अधिनियम, 1962 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

