Delhi Police: रोहिणी में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, ड्यूटी में लापरवाही पर 25 पुलिसकर्मी सस्पेंड

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी में पुलिस कमिश्नर ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 25 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, SHO शहबाज़ डेरी को भी लाइन हाज़िर कर दिया गया है।

पुलिस कमिश्नर शुक्रवार को अचानक रोहिणी सेक्टर-25 ISKCON मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने काफिले को VIP गेट नंबर-1 की बजाय गेट नंबर-2 से प्रवेश दिलाया, जो आम जनता के लिए खुला था। वहां मौजूद अव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की खामियां देखकर कमिश्नर भड़क उठे।

सूत्रों के अनुसार, मौके पर मौजूद 25 पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया, जबकि SHO शहबाज़ डेरी को भी कर्तव्य में चूक के लिए लाइन हाजिर कर दिया गया।

Also Read: Delhi Police Commissioner Suspends 25 Policemen for Negligence During Rohini ISKCON Temple Visit; SHO Shabaz Dari Sent to Lines

पुलिस कमिश्नर का यह कड़ा कदम पुलिस बल में अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि VIP सुरक्षा में ऐसी लापरवाही गंभीर नतीजे ला सकती थी।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और इसे ड्यूटी पर लापरवाही बर्दाश्त न करने का सख्त संदेश माना जा रहा है।

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

बेगमपुर हत्याकांड: महिला की हत्या के आरोप में हरियाणवी कलाकार और पति गिरफ्तार, संपत्ति विवाद का आरोप

नई दिल्ली: बेगमपुर इलाके में संपत्ति विवाद को लेकर...

पांडव नगर के कोटला गांव में लड़के की चाकू मारकर हत्या, दो संदिग्ध पकड़े गए

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके के...

सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद जेल से बाहर आए नरेश बाल्यान, केजरीवाल से की मुलाकात

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश...