धूल-मुक्त सड़कों के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम; PWD, CSIR-CRRI और SPA के बीच ऐतिहासिक समझौता

दिनांक:

नई दिल्ली, 8 जून: दिल्ली को धूल-मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD), सीएसआईआर-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-CRRI) और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल नई तकनीक, बेहतर सड़क प्रबंधन और हरित विकास के माध्यम से राजधानी की सड़कों को धूल-मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छ सड़कों और विकसित एवं हरित दिल्ली के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी। इसके तहत आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर सड़क धूल को कम करने, सड़कों के रखरखाव को बेहतर बनाने और प्रमुख मार्गों पर हरित आवरण बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आधुनिक बुनियादी ढांचा प्रबंधन के माध्यम से वायु प्रदूषण कम करने और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह और मनजिंदर सिंह सिरसा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

दिल्ली सरकार का मानना है कि यह साझेदारी राजधानी में स्वच्छ और टिकाऊ शहरी विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को भी मजबूती देगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने अलीपुर थाने में की दिवाली मिलन सह जन सुनवाई

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने शनिवार...

मणिपुर के दो यूएपीए मामलों में वांछित आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार

एक लिखित पोस्ट में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा 35 वर्षीय आर.के. रेगन सिंह उर्फ गांधी को यूसुफ सराय से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई है।

मॉडल टाउन हत्या मामले में संदिग्ध मुगलसराय स्टेशन से गिरफ्तार

नई दिल्ली: मॉडल टाउन में चौकीदार दिलीप कुमार की...

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने विकासपुरी में गौरव यादव को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 31...