नई दिल्ली: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के दौरान दिल्ली की मतदाता सूची में तार्किक विसंगतियों या मैपिंग नहीं होने से जुड़े करीब 20 लाख मामले सुलझा लिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 12 अक्टूबर को यह जानकारी दी।
कार्यालय के मुताबिक लगभग 33 लाख प्रविष्टियाँ ‘Logical Discrepancy/Un-mapped’ श्रेणियों में थीं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए अभियान शुरू किया गया था और अब तक इनमें से करीब 20 लाख मामले सुलझाए जा चुके हैं।
Message from the Chief Electoral Officer, Delhi regarding Special Intensive Revision (SIR) 2026.
शिकायत के लिए इन अधिकारियों से कर सकते हैं संपर्क
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने कहा कि किसी भी शिकायत के लिए लोग निम्न स्तरों पर निर्वाचन अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं:
- 14,947 बूथ लेवल अधिकारी (BLO);
- 902 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO);
- 70 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO);
- 13 जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO); या
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी।
कार्यालय ने यह आश्वासन भी दिया कि किसी भी पात्र मतदाता को मतदाता सूची से बाहर नहीं किया जाएगा।

