Date:

Delhi Medical Council: गंभीर अनियमितताओं के चलते उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली मेडिकल काउंसिल को भंग करने को दी मंजूरी

नई दिल्ली, 18 जून: दिल्ली में चिकित्सा पद्धति को नियंत्रित करने वाली स्वायत्त संस्था दिल्ली मेडिकल काउंसिल (DMC) को कथित अनियमितताओं के चलते भंग करने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मंजूरी दे दी है। यह जानकारी मंगलवार को अधिकारियों ने दी।

साथ ही उपराज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि काउंसिल के पुनर्गठन की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए और इसे अगले दो महीनों के भीतर पूरा किया जाए।

दिल्ली मेडिकल काउंसिल का गठन चिकित्सकों की नैतिक जिम्मेदारियों की निगरानी और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने डीएमसी अधिनियम, 1997 की धारा 29 के तहत काउंसिल को एक निर्धारित अवधि के लिए भंग करने का प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा था।

सक्सेना ने विभाग को भेजे गए नोट में बताया कि DMC ने सरकार की मंजूरी के बिना अपने रजिस्ट्रार की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी थी और फिर 1 दिसंबर, 2024 से एक वर्ष का अतिरिक्त विस्तार भी दे दिया।

फरवरी में जारी एक कारण बताओ नोटिस के जवाब में DMC ने कहा था कि संबंधित अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन इसके कोई ठोस दस्तावेज या जानकारी साझा नहीं की गई।

सक्सेना ने कहा कि DMC ने अपने अधिकारों का “उल्लंघन” किया है और “दुरुपयोग” किया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव से सहमति जताते हुए काउंसिल को भंग करने की मंजूरी दे दी।

इसके अलावा, उपराज्यपाल ने निर्देश दिया कि काउंसिल के दो पदेन सदस्य अपनी भूमिका में बने रहेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक (DGHS) को अंतरिम रजिस्ट्रार का कार्यभार सौंपा जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

दक्षिण दिल्ली के मोलड़बंद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 13 जुलाई: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मोलड़बंद इलाके में शनिवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों...

‘मिशन कायाकल्प’ के तहत दिल्ली के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प; बाल सुरक्षा, स्मार्ट टॉयलेट और STEM लैब पर सरकार का फोकस

नई दिल्ली, 12 जुलाई: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार का 'मिशन कायाकल्प' राजधानी में स्कूल शिक्षा के नए युग की नींव रख रहा है।...

मजलिस पार्क में मकान में लगी आग के दौरान दिल्ली पुलिस ने चार लोगों की बचाई जान, बड़ा हादसा टला

नई दिल्ली, 12 जुलाई: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मजलिस पार्क स्थित एक मकान में लगी आग के दौरान दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चार लोगों की जान बच गई और...

रामजन्मभूमि मंदिर दानपेटी गिनती में कथित अनियमितताओं पर RSS ने जताई चिंता; श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए उठाए सख्त कदमों की अपेक्षा

बेलगावी, 12 जुलाई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दानपेटियों में प्राप्त चढ़ावे की गिनती में कथित अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है...