नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुर्गा ई-ऑटो योजना के पोर्टल का शुभारंभ किया है। पहले चरण में महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से 1,300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो की योजना है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पहले चरण में 1,170 महिला और 130 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को शामिल करने का प्रावधान है।
रोजगार और स्वच्छ परिवहन पर जोर
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि पहल का उद्देश्य टिकाऊ आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना और लाभार्थियों की आर्थिक स्वतंत्रता मजबूत करना है। इसके साथ राजधानी में स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।

