E20 ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ऑटो कंपनियों और उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नहीं; E25 पर परीक्षण जारी: हरदीप सिंह पुरी

दिनांक:

नई दिल्ली, 7 जुलाई: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि देश में E20 एथेनॉल मिश्रित ईंधन का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है और अब तक ऑटोमोबाइल कंपनियों, वाहन सर्विसिंग एजेंसियों तथा उपभोक्ताओं की ओर से इसके संबंध में किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि E25 ईंधन को लेकर फिलहाल परीक्षण चल रहा है और वैज्ञानिक रिपोर्ट आने तथा सभी हितधारकों से चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान पुरी ने कहा कि वर्तमान में देशभर में लगभग 20 करोड़ दोपहिया वाहन और 20 लाख चारपहिया वाहन E20 ईंधन का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाहन निर्माता कंपनियों और इन वाहनों की सर्विसिंग करने वाले विशेषज्ञों का भी कहना है कि E20 के उपयोग से किसी प्रकार की कठिनाई नहीं है।

उन्होंने कहा कि E20 को लेकर अचानक उठ रहे सवालों पर आश्चर्य है, क्योंकि भारत पिछले साढ़े तीन वर्षों से E15 (15 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) का उपयोग कर रहा है। इसके अलावा अप्रैल 2025 से E20 का देश में उपयोग शुरू हो चुका है और इसे लागू हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यदि कोई E25 (25 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित ईंधन) की बात कर रहा है तो सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि इस संबंध में परीक्षण जारी हैं। इन परीक्षणों में समय लगेगा और रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उनका मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद सभी हितधारकों तथा ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ चर्चा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “मैं न तो कार बनाता हूं और न ही ईंधन। कार बनाने वाली कंपनियां E20 को लेकर पूरी तरह सहज हैं और सभी कंपनियों ने इस संबंध में अपने बयान भी दिए हैं। उपभोक्ता भी इस उत्पाद की सराहना कर रहे हैं।”

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने हाल ही में E85 (85 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित ईंधन) का चरणबद्ध विस्तार शुरू किया है। उन्होंने बताया कि E85 के व्यापक उपयोग के लिए नए पेट्रोल पंपों और आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास करना होगा, इसलिए इसे पूरी तरह लागू होने में कुछ समय लगेगा।

उन्होंने दोहराया कि भविष्य में E25 सहित किसी भी उच्च एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर निर्णय वैज्ञानिक परीक्षणों, विशेषज्ञों की रिपोर्ट, हितधारकों से परामर्श तथा ऑटोमोबाइल उद्योग की तैयारी के आधार पर ही लिया जाएगा.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

मोलरबंद स्कूल के बच्चों को सुरक्षित जगह भेजने के निर्देश, सोमवार तक क्षतिग्रस्त कमरों की मरम्मत

एमसीडी ने मोलरबंद स्कूल के बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक स्थान और सोमवार तक कमरों की मरम्मत के निर्देश दिए; जैतपुर रोड जलभराव का स्थायी समाधान भी मांगा।

सीमापुरी इमारत हादसे में मृतकों की संख्या तीन हुई, आठ घायल; मलबे में तलाश जारी

सीमापुरी इमारत हादसे में तीन मौतें और आठ घायल; करीब 150 कर्मी बचाव कार्य में जुटे, आसपास की तीन इमारतों और ईदगाह की चारदीवारी को नुकसान।

डीयू में छात्राओं की बात सुनीं रेखा गुप्ता, अंधेरे रास्तों और सुरक्षा की कमियां दूर करने के निर्देश

रेखा गुप्ता ने डीयू की छात्राओं से बातचीत के बाद अंधेरे स्थान, टूटी फुटपाथ, सीसीटीवी की कमी और कचरे की समस्या तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

द्वारका पुलिस ने 250 से अधिक छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया

द्वारका पुलिस ने ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में 250 से अधिक छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा और साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया।