Date:

AAP के पूर्व MLA रोते हुए BJP में शामिल, केजरीवाल पर लगाए बड़े आरोप — वजीरपुर में उपचुनाव से पहले सियासत गरम

नई दिल्ली: दिल्ली की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वजीरपुर से दो बार के विधायक रहे राजेश गुप्ता आज भावुक होते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। शामिल होते ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल और AAP नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “पार्टी में नैतिकता और ईमानदारी नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।”

राजेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि AAP के अंदर भ्रष्टाचार एक “सिस्टम” बन चुका है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जिस उम्मीदवार को पहले शो-कॉज नोटिस दिया था, उसी को “भारी लेन-देन” के बाद टिकट दे दिया गया। गुप्ता के मुताबिक, टिकट बंटवारे में पारदर्शिता खत्म हो चुकी है और ईमानदार कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है।

उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी का असली चरित्र बस इतना है कि कैसे पैसा कमाया जाए, कैसे भ्रष्टाचार किया जाए। पार्टी को न जनता की भावनाओं से मतलब है, न कार्यकर्ताओं की पीड़ा से। जिस व्यक्ति में स्वाभिमान और ईमानदारी है, वह AAP में नहीं टिक सकता।”

एमसीडी उपचुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता समझती है कि असली विकास भाजपा की सरकारें कर रही हैं—नगर निगम में भी और केंद्र में भी। उन्होंने दावा किया कि “उपचुनाव के नतीजे BJP के पक्ष में आएंगे, क्योंकि दिल्ली में काम सिर्फ भाजपा कर रही है।”

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

23-24 जुलाई को पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, तिलक नगर समेत कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

नई दिल्ली, 21 जुलाई: दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने 23 जुलाई की सुबह से 24 जुलाई की सुबह तक पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति बंद रहने या कम...

दिल्ली के कालकाजी में 19 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में

नई दिल्ली, 20 जुलाई: दिल्ली पुलिस ने कालकाजी के बी-ब्लॉक डीडीए फ्लैट्स के पास 19 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या के मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया...

प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों से मिले दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने राष्ट्रीय राजधानी में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। यह जानकारी दिल्ली...

ओखला स्थित एनटीए कार्यालय में सुरक्षा उल्लंघन की खबरें निराधार: एनटीए और दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली, 20 जुलाई: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और दिल्ली पुलिस ने ओखला स्थित एनटीए कार्यालय में प्रदर्शनकारियों द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रवेश करने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों...