Date:

भारत समेत पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया गया नए साल 2026 का स्वागत

नई दिल्ली: भारत समेत पूरी दुनिया में नए साल 2026 का भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। जैसे ही घड़ी ने रात 12 बजे का समय दिखाया, देश-दुनिया में जश्न का माहौल छा गया। सड़कों, क्लबों, चर्चों और सार्वजनिक स्थलों पर लोग संगीत, नृत्य, आतिशबाज़ी और प्रार्थनाओं के साथ नए साल का स्वागत करते नजर आए।

दिल्ली, मुंबई, गोवा और मनाली जैसे प्रमुख शहरों और पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी। क्लबों में लोग गानों की धुन पर झूमते दिखे, तो कई जगहों पर लोग सड़कों पर नाच-गाकर एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते नजर आए। लोगों ने 2026 के मंगलमय और सुखद होने की कामना की।

दुनिया में सबसे पहले न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में नए साल का आगमन हुआ, जहां शानदार आतिशबाज़ी और भव्य आयोजनों के साथ 2026 का स्वागत किया गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, दुबई, रूस सहित कई देशों से नए साल के जश्न की रंग-बिरंगी तस्वीरें सामने आईं।

कहीं बर्फबारी के बीच नए साल का जश्न मनाया गया, तो कहीं चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की गईं। अलग-अलग संस्कृतियों और परंपराओं के बीच, पूरी दुनिया ने उम्मीद, शांति और खुशहाली के संदेश के साथ नए साल 2026 में कदम रखा।

Also Read: World Welcomes New Year 2026 With Celebrations Across Continents


कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

दक्षिण दिल्ली के मोलड़बंद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 13 जुलाई: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मोलड़बंद इलाके में शनिवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों...

‘मिशन कायाकल्प’ के तहत दिल्ली के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प; बाल सुरक्षा, स्मार्ट टॉयलेट और STEM लैब पर सरकार का फोकस

नई दिल्ली, 12 जुलाई: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार का 'मिशन कायाकल्प' राजधानी में स्कूल शिक्षा के नए युग की नींव रख रहा है।...

मजलिस पार्क में मकान में लगी आग के दौरान दिल्ली पुलिस ने चार लोगों की बचाई जान, बड़ा हादसा टला

नई दिल्ली, 12 जुलाई: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मजलिस पार्क स्थित एक मकान में लगी आग के दौरान दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चार लोगों की जान बच गई और...

रामजन्मभूमि मंदिर दानपेटी गिनती में कथित अनियमितताओं पर RSS ने जताई चिंता; श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए उठाए सख्त कदमों की अपेक्षा

बेलगावी, 12 जुलाई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दानपेटियों में प्राप्त चढ़ावे की गिनती में कथित अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है...