‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ बना महिलाओं की पहली पसंद, 5 लाख से अधिक ने उठाया लाभ

Date:

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने बताया कि ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ महिलाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। अब तक 5 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना से जुड़ चुकी हैं और मुफ्त, सुरक्षित तथा आसान बस यात्रा का लाभ उठा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से न केवल उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है, बल्कि इससे दिल्ली में ट्रैफिक जाम और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिल रही है। साथ ही, यह पहल दिल्लीवासियों, खासकर महिला यात्रियों के बीच डीटीसी बस सेवाओं की बढ़ती लोकप्रियता को भी दर्शाती है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। साथ ही जिन महिलाओं ने अभी तक ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ नहीं बनवाया है, वे अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर आसानी से कार्ड बनवाकर मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाएं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

दिल्ली के बवाना में तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो की मौत; चालक फरार

नई दिल्ली: दिल्ली के बवाना इलाके में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन द्वारा ई-रिक्शा को टक्कर मारने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल...

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने Uber CEO दारा खोसरोशाही से की मुलाकात, EV ट्रांजिशन और उपभोक्ता हितों पर जोर

नई दिल्ली: केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में Uber के CEO दारा खोसरोशाही से मुलाकात कर भारत में Uber के संचालन...

“देश को सच बताइए”: अरविंद केजरीवाल ने अर्थव्यवस्था और NEET पेपर लीक पर मोदी सरकार से पूछे बड़े सवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की आर्थिक स्थिति और बार-बार हो...

नोएडा होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI की सातवीं चार्जशीट, Sequal Buildtech और निदेशकों पर कार्रवाई

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़े स्तर पर होमबायर्स से कथित धोखाधड़ी से जुड़े मामले में अपनी सातवीं चार्जशीट दाखिल की है। इस बार एजेंसी ने M/s Sequal...