Date:

प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना हत्या का कारण, युवक को गोली मारकर हत्या; आरोपी फरार

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हत्या में बदल गया, जहां देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई है, जो अपने भाई पारस के बुलाने पर नोएडा से प्रीत विहार आया था। जानकारी के अनुसार, पारस का उसी मकान में रहने वाले गौरव शर्मा के साथ पिछले कुछ दिनों से पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा था।

प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना हत्या का कारण, युवक को गोली मारकर हत्या; आरोपी फरार
प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना हत्या का कारण, युवक को गोली मारकर हत्या; आरोपी फरार

बताया जा रहा है कि गौरव शर्मा के पास बीएमडब्ल्यू और फॉर्च्यूनर दो गाड़ियां थीं, जबकि मकान में केवल एक गाड़ी पार्क करने की जगह थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता गया और देर रात झगड़ा हिंसक हो गया।

विवाद के दौरान गौरव शर्मा ने पंकज पर फायरिंग कर दी। घायल पंकज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पारस को भी झड़प के दौरान चोटें आईं, जिसका इलाज कराया गया।

पुलिस के अनुसार, गौरव शर्मा उसी मकान के अपर ग्राउंड फ्लोर पर किराए पर रहता था, जबकि पंकज का परिवार दूसरी मंजिल पर रहता है। पार्किंग को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था, लेकिन इस बार मामला हत्या तक पहुंच गया।

घटना के बाद आरोपी गौरव शर्मा अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह वारदात पहले से योजना बनाकर की गई थी या फिर गुस्से में आकर अचानक अंजाम दी गई। आरोपी की तलाश जारी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO नियुक्त

अयोध्या, 2 सितंबर: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। ट्रस्ट के बयान के अनुसार, पिछले...

सौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, 1 सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने...

जमरूदपुर के विरासत स्थलों से MCD ने हटाया अतिक्रमण, 10 से अधिक ट्रक मलबा निकाला

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिणी क्षेत्र के जमरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया और 10...