Date:

Delhi CM Rekha Gupta| “मेरे जन्मदिन पर एक पेड़ माँ के नाम लगाएं”: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने की भावुक अपील

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक अनूठी अपील करते हुए नागरिकों से कहा है कि वे इस दिन अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाएं, और यही उनके लिए सबसे बड़ी शुभकामना होगी

रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा:

“इस बार जन्मदिन पर मैं अपने गाँव जा रही हूँ।
आप सबसे आग्रह है कि इस दिन एक पेड़ माँ के नाम ज़रूर लगाएँ।
आपका लगाया हुआ पेड़ ही मेरी जन्मदिन की सबसे बड़ी शुभकामना होगी।”

उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने की जन-चेतना का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से पेड़ लगाते समय सेल्फी लेकर उन्हें @gupta_rekha पर टैग करने का भी आग्रह किया और वादा किया कि वे उन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर साझा करेंगी

“आइए, मिलकर दिल्ली को हरा-भरा बनाएं,” उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा।

यह अपील न सिर्फ एक व्यक्तिगत संदेश है बल्कि दिल्ली को हरित और स्वच्छ बनाने की दिशा में सार्वजनिक भागीदारी को प्रेरित करने का प्रयास भी है। सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे, और यह पहल उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO नियुक्त

अयोध्या, 2 सितंबर: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। ट्रस्ट के बयान के अनुसार, पिछले...

सौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, 1 सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने...

जमरूदपुर के विरासत स्थलों से MCD ने हटाया अतिक्रमण, 10 से अधिक ट्रक मलबा निकाला

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिणी क्षेत्र के जमरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया और 10...