Delhi Motilal Nehru College: दिल्ली यूनिवर्सिटी के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, छात्रों ने 75% अटेंडेंस नियम पर नामांकन रद्द करने का लगाया आरोप

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस स्थित मोतीलाल नेहरू कॉलेज में देर रात भारी हंगामा देखने को मिला। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि छात्रसंघ चुनाव से पहले जानबूझकर 14 में से 13 नामांकन रद्द कर दिए गए और इसके पीछे 75% अटेंडेंस नियम का हवाला दिया गया।

छात्रों ने लगाया साजिश का आरोप, प्रिंसिपल की गाड़ी रोकी

आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज कैंपस में नारेबाजी की और प्रिंसिपल की गाड़ी के सामने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि यह कदम चुनाव में एक ही उम्मीदवार को निर्विरोध जीताने के लिए उठाया गया है।
एक छात्र ने कहा, “मैंने कॉलेज को वॉलीबॉल टूर्नामेंट में रिप्रेज़ेंट किया है, जिससे मेरी अटेंडेंस पूरी हो जाती है, लेकिन फिर भी मेरा नामांकन रद्द कर दिया गया। वहीं, जो उम्मीदवार कक्षाओं में नहीं आता, उसे चुनाव लड़ने दिया जा रहा है।”

Delhi University’s Motilal Nehru College Erupts in Protest Over Student Union Election, Students Allege Mass Rejection of Nominations on Attendance Rule

छात्रों और पुलिस में हल्की झड़प

स्थिति बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस को कैंपस में तैनात किया गया, जिसके दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हल्की झड़प हुई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिला छात्रों से धक्कामुक्की की और मौके पर कोई लेडी कांस्टेबल मौजूद नहीं थी।

कॉलेज प्रशासन चुप, पुलिस तैनात

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने चुनाव से ठीक पहले नियम लागू कर नामांकन रद्द किए ताकि एक ही उम्मीदवार को निर्विरोध अध्यक्ष चुना जा सके। हालांकि, कॉलेज की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
फिलहाल, कैंपस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है और छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।

Also Read: Delhi University’s Motilal Nehru College Erupts in Protest Over Student Union Election, Students Allege Mass Rejection of Nominations on Attendance Rule

बड़ा सियासी संदर्भ

आने वाले दिनों में दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में मोतीलाल नेहरू कॉलेज का यह विवाद पारदर्शिता, निष्पक्षता और छात्र प्रतिनिधित्व को लेकर बड़ा मुद्दा बन गया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

खोया, पनीर, मांस और मछली के लिए कोल्ड चेन बनाए रखें: खाद्य कारोबारियों को FSSAI के निर्देश

नई दिल्ली: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI)...

दिल्ली के सफाई वाहनों में 35 महिला ड्राइवर; दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लिए 428 ऑटो-टिपर

नई दिल्ली: दिल्ली के सफाई वाहनों के संचालन में...

2017 जहांगीरपुरी मामले का घोषित भगोड़ा तकनीकी निगरानी के बाद गिरफ्तार; AATS आउटर नॉर्थ की कार्रवाई

दिल्ली: जहांगीरपुरी में 2017 में दर्ज एक मामले में...

दिल्ली के 70 यमुना घाटों पर सफाई अभियान शुरू; छात्रों और स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

नई दिल्ली: स्वच्छ यमुना प्रहरी अभियान के तहत रविवार...