Date:

Delhi Liquor Mafia: दिल्ली में शराब माफिया का आतंक: गौतमपुरी में पुलिस टीम पर हमला, एक जवान गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र स्थित गौतमपुरी इलाके में सोमवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध शराब के कारोबार पर छापा मारने गई पुलिस टीम पर शराब माफिया और उसके साथियों ने बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कैलाश सासी नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर इलाके में अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। रात करीब 10 बजे, पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। लेकिन जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, कैलाश ने अपने साथियों को बुलाकर पुलिसकर्मियों पर लाठियों और डंडों से हमला कर दिया

Terror of liquor mafia in Delhi: Police team attacked in Gautampuri, one jawan seriously injured

हमला इतना भीषण था कि एक जवान को गंभीर चोटें आईं और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पूरे गौतमपुरी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और फ्लैग मार्च निकाला गया। इलाके को छावनी में तब्दील कर घर-घर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Also Read: Liquor Mafia Thrashes Delhi Police During Raid in Gautampuri, One Cop Hospitalized

पुलिस का कहना है कि हमले के आरोपी फरार हैं, लेकिन उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह घटना एक बार फिर दिल्ली में बढ़ते अपराध और पुलिस पर अपराधियों के हावी होने की स्थिति को उजागर करती है। जब पुलिसकर्मी खुद सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

सौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, 1 सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने...

जमरूदपुर के विरासत स्थलों से MCD ने हटाया अतिक्रमण, 10 से अधिक ट्रक मलबा निकाला

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिणी क्षेत्र के जमरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया और 10...

सीबीआईसी ने जाली डीआईएन और विभागीय लोगो वाले फर्जी जीएसटी समन से किया आगाह

नई दिल्ली: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने करदाताओं को ऐसे फर्जी जीएसटी समन से सावधान किया है, जिनमें सरकारी लोगो की नकल और जाली दस्तावेज पहचान संख्या...