Delhi MCD: दिल्ली के सिंहोला गांव में जमा 7.59 लाख मीट्रिक टन सिल्ट हटाया गया, एमसीडी ने 6 महीनों में किया बड़ा अभियान पूरा: मेयर राजा इक़बाल सिंह

दिनांक:

नई दिल्ली: राजधानी को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सिंहोला-खामपुर गांव में 7.62 एकड़ में फैले सिल्ट के पहाड़ को सफलतापूर्वक साफ़ कर दिया है। इस स्थल से 7.59 लाख मीट्रिक टन सिल्ट को सिर्फ 6 महीनों में हटाया गया है।

यह स्थान पहले पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) द्वारा शाहदरा उत्तर और दक्षिण ज़ोन के सिल्ट डंपिंग के लिए उपयोग में लाया जाता था। नगर निगमों के एकीकरण के बाद, एमसीडी ने यहां से सिल्ट हटाने के लिए बायो-रिमेडिएशन और बायो-माइनिंग पद्धति अपनाने का निर्णय लिया था। इस संबंध में नवंबर 2024 में टेंडर जारी किया गया और 30 मई 2025 को यह स्थल पूरी तरह साफ़ कर दिया गया।

अब इस साफ़ स्थल पर 1 जुलाई 2025 से आठ ज़ोन—शाहदरा उत्तर, शाहदरा दक्षिण, सिविल लाइंस, सिटी एसपी, रोहिणी, नरेला, केशवपुरम और करोल बाग—का ताज़ा सिल्ट डंप किया जा रहा है, जिसे पर्यावरण अनुकूल तरीकों से प्रोसेस किया जाएगा।

Also Read: Delhi’s Singhola Silt Mountain Cleared: MCD Removes 7.59 Lakh MT in 6 Months, Pledges Timely Landfill Eradication

दिल्ली के मेयर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा, “दिल्ली में मौजूद कचरे के पहाड़ों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करना भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता है। एमसीडी पूरी निष्ठा से दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर राजधानी बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा के एमसीडी में आने के बाद शहर की तस्वीर बदली है। अब हम तीनों प्रमुख लैंडफिल साइट्स को समयबद्ध ढंग से हटाने के मिशन पर हैं। दिल्ली को सपनों का शहर बनाने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”

सिंहोला में इस अभियान की सफलता दिल्ली के ठोस कचरा प्रबंधन में सुधार और सतत शहरी विकास के लिए एमसीडी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

मोलरबंद स्कूल के बच्चों को सुरक्षित जगह भेजने के निर्देश, सोमवार तक क्षतिग्रस्त कमरों की मरम्मत

एमसीडी ने मोलरबंद स्कूल के बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक स्थान और सोमवार तक कमरों की मरम्मत के निर्देश दिए; जैतपुर रोड जलभराव का स्थायी समाधान भी मांगा।

सीमापुरी इमारत हादसे में मृतकों की संख्या तीन हुई, आठ घायल; मलबे में तलाश जारी

सीमापुरी इमारत हादसे में तीन मौतें और आठ घायल; करीब 150 कर्मी बचाव कार्य में जुटे, आसपास की तीन इमारतों और ईदगाह की चारदीवारी को नुकसान।

डीयू में छात्राओं की बात सुनीं रेखा गुप्ता, अंधेरे रास्तों और सुरक्षा की कमियां दूर करने के निर्देश

रेखा गुप्ता ने डीयू की छात्राओं से बातचीत के बाद अंधेरे स्थान, टूटी फुटपाथ, सीसीटीवी की कमी और कचरे की समस्या तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

द्वारका पुलिस ने 250 से अधिक छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया

द्वारका पुलिस ने ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में 250 से अधिक छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा और साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया।