Date:

प्रतिबंधित सिगरेट तस्करी का भंडाफोड़; दिल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार, ₹1 करोड़ का माल जब्त

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तर-पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने प्रतिबंधित सिगरेट की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब ₹1 करोड़ मूल्य की 2,82,640 प्रतिबंधित सिगरेटें तथा सप्लाई में इस्तेमाल की जाने वाली एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य महालक्ष्मी विहार इलाके में प्रतिबंधित सिगरेट की खेप की डिलीवरी के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर छापा मारकर तीन आरोपियों को प्रतिबंधित सिगरेटों सहित गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बुद्धपुर स्थित एक गोदाम पर छापा मारा और गिरोह के मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान लगभग 2,82,640 प्रतिबंधित सिगरेटें, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ है, तथा वितरण में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की गई।

मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क, प्रतिबंधित सिगरेटों के स्रोत और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO नियुक्त

अयोध्या, 2 सितंबर: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। ट्रस्ट के बयान के अनुसार, पिछले...

सौरभ भारद्वाज का आरोप, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के अधीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य...

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, 1 सितंबर से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू कर दी है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने...

जमरूदपुर के विरासत स्थलों से MCD ने हटाया अतिक्रमण, 10 से अधिक ट्रक मलबा निकाला

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दक्षिणी क्षेत्र के जमरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया और 10...