छोटे ड्रोन और लड़ाकू विमानों को ट्रैक करने वाले राडार के लिए BEL से ₹770 करोड़ का करार

दिनांक:

नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए उन्नत लो लेवल लाइट वेट राडार खरीदने को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ लगभग ₹770 करोड़ का अनुबंध किया है। ये राडार लड़ाकू विमान के आकार के लक्ष्यों के साथ मिनी और माइक्रो ड्रोन का पता लगाकर उन्हें ट्रैक कर सकते हैं।

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में 21 अक्टूबर को नई दिल्ली में अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए, मंत्रालय ने बताया।

LLLR(I) प्रणाली में हवाई लक्ष्यों की प्राथमिकता तय करने की अतिरिक्त क्षमता भी है। मंत्रालय के अनुसार, इससे सेना को मानवरहित हवाई प्रणालियों के खतरे का मुकाबला करने में मदद मिलेगी।

इस खरीद का उद्देश्य स्वदेशी वायु रक्षा प्रणालियों और सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यमों सहित देश के रक्षा विनिर्माण तंत्र को मजबूत करना है।

मंत्रालय ने इसे विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अनुरूप आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी रक्षा उद्योग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

संजीव खिरवार के सख्त निगरानी निर्देश; दिल्ली के 12 जोनों में धूल नियंत्रण, 167 स्प्रिंकलर तैनात

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने...

मुखमेलपुर गांव में सड़क का उद्घाटन; महापौर प्रवेश वाही ने गीला-सूखा कचरा अलग करने की अपील की

नई दिल्ली: मुखमेलपुर गांव के निवासियों को बेहतर सड़क...

टाइगर श्रॉफ हमला मामले में हथियार सप्लाई के आरोप में चार और गिरफ्तार

नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में...