नई दिल्ली: मैदान गढ़ी पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी अंतरराज्यीय वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार, 26 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी का संबंध छैमार गिरोह से बताया है। उस पर उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में डकैती, लूट और हत्या सहित कई गंभीर मामलों में शामिल होने का आरोप है।

तीन राज्यों के मामलों से संबंध का आरोप
दक्षिणी जिला पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

