नई दिल्ली: देशबंधु गुप्ता रोड (डीबीजी रोड) पुलिस ने लूट के मामले में नाबालिग समेत तीन लोगों को पकड़ा और लूटा गया वीवो वाई58 मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने सोमवार, 26 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी।
मध्य जिला पुलिस के अनुसार, तीनों को उनके घरों से पकड़ा गया।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुलासा
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी जांच से मामला सुलझाने तथा फोन बरामद करने में मदद मिली।

