नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने तीन कथित अवैध जुआ अड्डों का भंडाफोड़ करने की जानकारी दी है। जिले की एंटी-बर्गलरी सेल और एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने ये कार्रवाइयां कीं, जिनकी जानकारी गुरुवार को साझा की गई।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 20 लोगों को पकड़ा गया और एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया।
₹49,930 नकद, पांच मोबाइल फोन, सट्टे की 300 पर्चियां और जुए से संबंधित अन्य सामग्री बरामद हुई है।

