नई दिल्ली: रोहिणी के सेक्टर 10 में यूनिटी वन मॉल के पास 35 वर्षीय पिंटू की अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। यह इलाका प्रशांत विहार थाना क्षेत्र में आता है।
घायल पिंटू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
वारदात के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।

