नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने कहा कि ओखला लैंडफिल की करीब 60 प्रतिशत जमीन वहां वर्षों से जमा कचरे को हटाकर खाली कराई जा चुकी है। निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने शुक्रवार को लैंडफिल का निरीक्षण किया और कचरा हटाने व जमीन खाली कराने के काम की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त प्रसन्ना रामास्वामी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। खिरवार ने अधिकारियों को काम की रफ्तार बनाए रखने और तय लक्ष्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। निगम के मुताबिक, खाली कराई गई जमीन के इस्तेमाल की योजना तैयार की जा रही है।
Municipal Corporation of Delhi
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने भलस्वा लैंडफिल में कचरा हटाने के काम की समीक्षा के दौरान ओखला के लिए भी करीब 60 प्रतिशत का आंकड़ा बताया था।

