नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के दक्षिण जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने वाहन और मोबाइल फोन चोरी के आदी आरोपी तेजपाल को गिरफ्तार कर तीन चोरी के दोपहिया वाहन और तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इससे चोरी के छह मामले सुलझे हैं।
तेजपाल को 12 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर एशियन मार्केट कट, एनबीसीसी प्लाजा रोड से पकड़ा गया, जब वह चोरी की मोटरसाइकिल पर घूम रहा था। उसकी निशानदेही पर पुष्प विहार में मच्छी मार्केट के पास से दो और चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए।
बरामद सामान में दो मोटरसाइकिल, एक होंडा एक्टिवा स्कूटर और तीन चोरी के मोबाइल फोन शामिल हैं। आरोपी के पूर्व आपराधिक इतिहास में सात मामले सामने आए हैं।
टीम में दक्षिण जिले के एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार, एसआई नवदीप, हेड कांस्टेबल नरेंद्र तथा कांस्टेबल हरीश, मंदीर और अरविंद शामिल थे।
ऑपरेशन का ब्योरा एक्स पर साझा की गई पोस्ट में दिया गया है।
संबंधित खबर:

