नई दिल्ली: तरनजीत सिंह संधू ने बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की ऑटोमेटेड मल्टी-लेवल कार पार्किंग के संचालन की समीक्षा की। उन्होंने रविवार को एक्स पर साझा पोस्ट में यह जानकारी दी। यह सुविधा भारी ट्रैफिक वाले कनॉट प्लेस को सेवाएं देती है।
उन्होंने इसे दिल्ली के कुछ सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच बनी आधुनिक और जगह का कुशल इस्तेमाल करने वाली सुविधा बताया और कहा कि यह सफल सार्वजनिक-निजी भागीदारी है, जिसे अन्य व्यावसायिक केंद्र अपना सकते हैं।
दिल्लीवासियों से इस सुविधा का पूरा उपयोग करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सुगम और बेहतर नियोजित ‘विकसित दिल्ली’ के लिए ऐसे और स्मार्ट बुनियादी ढांचे की जरूरत है।
संबंधित खबर:

