नई दिल्ली: दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने बताया कि जनकपुरी में लाल साईं मंदिर मार्ग पर माता चानन देवी अस्पताल से हरि नगर डिपो तक सड़क के दोनों ओर RCC नालों के निर्माण कार्य का 26 नवंबर को ₹29.93 करोड़ की लागत से शुभारंभ किया गया।
एक्स पर अपनी पोस्ट में उन्होंने इसे जनकपुरी में जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उनके अनुसार इस परियोजना से हजारों क्षेत्रवासियों को बेहतर जल निकासी मिलेगी और बारिश के दौरान सड़कों व इमारतों के बेसमेंट में होने वाले जलभराव से राहत मिलेगी।

सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में जनकपुरी के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और स्थानीय निवासियों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

