नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के मुबारकपुर डबास वार्ड में लगभग 19 लाख रुपये का बकाया संपत्ति कर न भरने पर तीन वाणिज्यिक संपत्तियों को अटैच किया है।
ये संपत्तियां वार्ड के अगर नगर और प्रवेश नगर इलाके में स्थित हैं। निगम के संपत्ति कर बकायेदारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत इन्हें अटैच किया गया। एमसीडी के अनुसार, संपत्ति मालिकों को कई बार नोटिस दिए गए और कर जमा करने के अवसर भी दिए गए।

एमसीडी ने कहा कि संपत्ति कर का भुगतान करना हर संपत्ति मालिक की कानूनी जिम्मेदारी है और सभी मालिकों को तय समय के भीतर अपना बकाया कर चुकाने की सलाह दी गई है। ऐसा न करने पर डीएमसी अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें संपत्ति को जब्त करना या सील करना शामिल है।
एमसीडी ने कहा कि वह संपत्ति कर के नियमों का पालन सुनिश्चित करने और निगम के राजस्व की समय पर वसूली के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें:

