Date:

Car Blast Near Lal Quila Metro: दिल्ली में भीषण विस्फोट, 8 की मौत और मेट्रो गेट बंद

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली रविवार शाम एक बार फिर दहशत से कांप उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर एक भीषण कार ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि मेट्रो स्टेशन के शीशे टूटकर बिखर गए और आठ कारें पूरी तरह जलकर राख हो गईं

धमाके के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गेट नंबर 1 और 4 को एहतियातन बंद कर दिया है, हालांकि मेट्रो सेवाएं फिलहाल सामान्य रूप से जारी हैं।

फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और फॉरेंसिक टीम (FSL) ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और CCTV फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है।

Also Read: Car Blast Near Lal Quila Metro: 8 Dead, Metro Gates Closed After Powerful Explosion Rocks Delhi

चश्मदीदों ने बताया कि धमाका “बेहद खतरनाक” था और इसकी चपेट में कई लोग आ गए। पास में लगी स्ट्रीट लाइट भी टूटकर गिर गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों को खाली कराया और राहत-बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें: Lal Quila Blast: अमित शाह बोले—सभी एजेंसियां जांच में जुटीं, हर संभावना पर हो रही पड़ताल

धमाके को हाई-इंटेंसिटी विस्फोट बताया जा रहा है, और जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह साजिश थी या महज एक हादसा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Popular

More like this
Related

ओ-ज़ोन क्षेत्रों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उच्चस्तरीय बैठक; DDA को हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश

नई दिल्ली, 9 जून: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में ओ-ज़ोन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों और कॉलोनियों से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए एक...

यूनिवर्सल बायोफ्यूल्स मामले में RBI ने FEMA कार्यवाही समाप्त की; ₹29.81 लाख जमा कर हुआ निपटारा

नई दिल्ली, 9 जून: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA), 1999 की धारा 15 के तहत यूनिवर्सल बायोफ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड के मामले में एक कंपाउंडिंग आदेश...

जयपी समूह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई; ₹100 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, कुल जब्ती ₹500 करोड़ पहुंची

नई दिल्ली, 9 जून: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगभग ₹100 करोड़ मूल्य की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क (प्रोविजनल अटैच) की...

ईडी ने PACL की ₹9,420 करोड़ मूल्य की 282 संपत्तियां जस्टिस लोढ़ा समिति को सौंपीं; लाखों निवेशकों को राहत की उम्मीद

नई दिल्ली, 9 जून: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देश के सबसे बड़े निवेश घोटालों में से एक पीएसीएल (PACL) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 282 अचल संपत्तियों, जिनका वर्तमान...