नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के दक्षिण पूर्वी जिले के थाना ओखला की टीम ने भविष्य बताने और पारिवारिक समस्याओं के समाधान का झांसा देकर महिलाओं से सोने के गहने और नकदी ठगने के आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस ने शनिवार को X पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, पुलिसकर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से दोनों आरोपियों को वारदात के तुरंत बाद पकड़ लिया गया।
पुलिस ने चोरी की सोने की बालियां और 1,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पोस्ट में न आरोपियों और पीड़ितों के नाम बताए गए हैं, न यह कि घटना कहां और कब हुई।


