नरेला में मामूली झगड़ा बना जानलेवा: सिर में चोट के बाद व्यक्ति की मौत, हत्या की धारा जोड़ी गई

दिनांक:

नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला इलाके में पड़ोसियों के बीच हुआ मामूली विवाद जानलेवा साबित हुआ, जहां सिर में गंभीर चोट लगने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

30 मार्च 2026 को रात करीब 9:30 बजे थाना नरेला पुलिस को गांव बकनेर में झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि घायल पहले ही अस्पताल ले जाए जा चुके हैं।

एसआरएचसी अस्पताल में पुलिस ने एक 60 वर्षीय महिला और उसके बेटे मोहित (30) से मुलाकात की, जिन्हें हल्की चोटें आई थीं। मोहित ने बताया कि पड़ोसी कृष्ण और उसके बेटे अंकित व गोलू के साथ चबूतरे पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उसके पिता राजेंद्र (55) गिर पड़े| इस संबंध में थाना नरेला में FIR नंबर 193/26 दर्ज की गई।

अगले दिन 31 मार्च को राजेंद्र ने सिर में तेज दर्द और चक्कर की शिकायत की। उन्हें एसआरएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया। जांच में सिर में अंदरूनी चोट पाई गई, जिससे उन्हें लकवा मार गया।

1 अप्रैल को इलाज के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई। इसके बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (हत्या) जोड़ दी गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।
यह घटना दिखाती है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह गंभीर और जानलेवा रूप ले सकते हैं, जिस पर समय रहते नियंत्रण जरूरी है।

पोस्ट साझा करें:

लोकप्रिय

और संबंधित खबरें
Related

एआई वाली सड़क सफाई मशीनें उतरीं: रेखा गुप्ता ने 10 एमसीडी मशीनों को दिखाई हरी झंडी, बेड़ा होगा 136, रोज 5,000 किमी सड़क की...

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार...

₹11.56 लाख के झूमर, ₹31 लाख की क्रॉकरी: कपिल मिश्रा ने 8 मिनट के वीडियो में गिनाई ‘शीश महल’ की कीमतें

नई दिल्ली: दिल्ली के कानून एवं न्याय, श्रम और...

चार स्कूटी, दो चाकू: ख्याला पुलिस ने दो शातिर झपटमार पकड़े, वाहन चोरी के चार मामले सुलझे

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की ख्याला...